इराक़ के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, अद्दावा पार्टी के महासचिव और इराक़ी संसद में दौलते कानून धड़े के प्रमुख नूरी मालेकी ने कहा है कि सभी अरब नेताओं को इराक़ी राष्ट्रपति का अनुसरण करना चाहिए कि जिन्होंने इराक़ के किसी भी पड़ोसी देश पर हमले का विरोध किया और फिलिस्तीनियों के समर्थन पर बल दिया।
नूरी मालेकी ने कहा कि ईरान, अमरीका के सामने झुका नहीं और वाशिंग्टन भी, ईरान को धमकाने की अपनी हमेशा की नीति से पीछे हट गया है इस लिए वर्तमान हालात से पता चलता है कि क्षेत्र शांति की ओर बढ़ रहा है।
याद रहे इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने गत गुरुवार को मक्का नगर में अरब संघ के शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र का विरोध किया जिसमें ईरान को क्षेत्र के लिए खतरा बताया गया था।
इराक़ी राष्ट्रपति ने ईरान के विरोध के लिए आयोजित इस बैठक में, ईरान का भरपूर समर्थन किया।